//]]>
Searching...
Sunday 3 September 2017

ऐसी क्या चीज़ है जो सोने की है लेकिन सोने से सस्ती है

September 03, 2017
दिमाग का दही : हेल्लो दोस्तों कैसे हो आप सब आज फिर हम आपके दिमाग की दही करने के लिए तैयार हैं एक नए अंदाज़ के साथ I तो क्या आप तैयार हैं अपने दिमाग की दही करने के लिए , तो चलिए प्रश्नों और उत्तरों का आज का दौर शुरू करते हैं I
  1. प्रश्न - एक हरा घर ,घर के अन्दर सफ़ेद घर ,सफ़ेद घर के अन्दर लाल घर ,लाल घर के अन्दर रहते काले बच्चे ,तो बताओ इसे क्या कहते हैं ?
  2. प्रश्न - एक ऐसा रूम जिसके अन्दर ना खिड़की ना दरवाज़ा बताओ क्या ?
  3. प्रश्न - वो क्या है जिसे बिना पकडे तोड़ा जा सकता है ?
  4. प्रश्न - मुझे खिलाओ तो मैं जिन्दा रहूंगी ,पानी पिलाओगे तो मर जाऊंगी ,तो बताओ क्या कहते हैं मुझे ?
  5. प्रश्न - लाल घोडा रुका रहे ,काला घोडा भागता जाए ,बताओ मैं कौन हूँ ?
  6. प्रश्न - ऐसी कौन सी चीज़ है जो सोने की है पर सोने से सस्ती है ?
उत्तर -
  1. इस प्रश्न का उत्तर आप खुद सोचिये और नीचे कमेंट में लिखिए I जिसका उत्तर सही होगा उसे मैं रिप्लाई करूँगा I
  2. उत्तर - मशरूम
  3. उत्तर - वादा (Promise)
  4. उत्तर - fire ( आग )
  5. उत्तर - आग और धुआं
  6. उत्तर - चारपाई
इसमें पहले प्रश्न का उत्तर आप सभी को देना है , देखते हैं की आपमें से कितने लोग इंटेलीजेंट हैं I

1 comments: