//]]>
Searching...
Saturday 2 September 2017

आज का इतिहास 2 सितम्बर

September 02, 2017
पढ़ाई डेस्क : आज के इतिहास के इस कड़ी के अंतर्गत हम आपको 2 सितम्बर के दिन हुई घटनाओं में से कुछ महत्वपूर्ण तिथियों से अवगत करवाने जा रहे हैं जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं I
  1. 1969 - बैंकिंग की दुनिया में ए.टी.एम मशीन आज ही के दिन पहली बार आई थी I
  2. 1806 - भू-स्खलन के कारण स्वीटज़रलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद हो गया I
  3. 1945 - जापान के विदेश मंत्री मामेरू शेगेमीत्सू ने द्वितीय विश्वयुद्ध में आत्मसमर्पण के दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किया I
  4. 1945 - वियतनाम ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की I
  5. 1970 - नासा ने चाँद पर जाने के लिए अपने दो अपोलो मिशन को कैंसिल कर दिया I
  6. 1992 - निकारगुआ में भूकंप से करीब 116 लोगों की मौत हो गयी I
  7. 1946 - पंडित जवाहर लाल नेहरु ने अविभाजित भारत की अन्तरीम सरकार के प्रधानमन्त्री के रूप में शपथ ली I
  8. 1970 - कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक का उदघाटन I
  9. 1999 - भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनी I

0 comments:

Post a Comment